साधना अग्रवाल

जन्म : 14 दिसम्बर, 1962 बहेड़ी; जनपद बरेली, उ.प्र.। शिक्षा : एम.ए. हिंदी (प्रथम श्रेणी) पीएच.डी.। फेलोशिप : 1. भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली द्वारा सातवें दशक के पश्चात के हिन्दी उपन्यासों का सामाजिक अध्ययन। 2. म.गा.अं.हिं.वि.वि. वर्धा से शोध परियोजना – हिंदी साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में विवाद। प्रकाशित पुस्तकें : 1. वर्तमान हिन्दी महिला कथा लेखन और दाम्पत्य जीवन (1995); 2. साहित्य का सच (आलोचनात्मक लेख, 2006); 3. बेतरतीब तिथियों में कहीं मैं फिर मिलूं (डायरी, 2006); 4. आलोचना का पुनर्पाठ (आलोचनात्मक लेख, 2014); 5. हिन्दी भाषा का व्यावहारिक व्याकरण (2018); 6. हिन्दी उपन्यास : विमर्श के नए क्षितिज, (2019), 7. हिन्दी साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में विवाद, (2019); 8. श्रम के धान (चीनी कवि तियांहे की कविताओं का अनुवाद, 2019); 9. कविता के आलोक में (2023)। संपादित पुस्तकें (सह संपादन भारत भारद्वाज) : 1. हमारे युग का खलनायक : राजेन्द्र यादव, (2005); 2. साक्षात्कार : नंदकिशोर नवल, (2016); 3. नामवर सिंह और हिन्दी आलोचना, (2021); 4. संस्मरणों में डॉ नामवर सिंह, (2021); 5. स्वातंत्र्योत्तर हिन्दी साहित्यिक पत्रिकाएं (2021)। पुरस्कार/सम्मान : 1. हिंद शिरोमणि सम्मान, 2023; 2. स्वयंसिद्धा सृजन सम्मान, 2022; 3. कृष्ण वसंती रिसर्च/लिटरेचर एक्सीलेंस अवार्ड, 2022; 4. नेशनल महिला शिक्षक सम्मान, 2022; 5. आर्य स्मृति साहित्य सम्मान, 2005। फिल्म लेखन से संबंधित ब्लॉग : cinechakkar. blogspot.com; सम्प्रति : असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग कमला नेहरू कॉलेज, दिल्ली वि.वि.। सम्पर्क : पलाश बी-3/जी-002, गोल्फ होम्स, सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट-201301 उ.प्र.। मो. : 9891349058; ई-मेल : agrawalsadhna2000@ gmail.com

Filter