रजनी रजक

1 अक्टूबर, 1985 को उत्तर 24 परगना जिला के श्यामनगर (पश्चिम बंगाल) में जन्मी रजनी रजक ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से एम.ए. (हिन्दी) और वर्धमान विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि अर्जित की हैं। कुछ प्रमुख पत्रिकाओं में स्त्री विमर्श व अन्य विषय पर आलेख प्रकाशित हुए हैं। अध्ययन में विशेष रूचि रखती हैं। हिन्दी के अतिरिक्त बंगला साहित्य में भी अभिरूचि है।
सम्प्रति – rajak.rajani@gmail.com