लक्ष्मी पाण्डेय

डॉ. लक्ष्मी पाण्डेय, डी.लिट्., पूर्व सदस्य, हिन्दी सलाहकार समिति, अ.का.मं. भारत सरकार। जन्म: 10 मार्च 1968, धारना कलॉ, सिवनी, (म.प्र.)। शैक्षणिक योग्यता : बी.एससी., एम.ए. हिन्दी, यू.जी.सी. स्लेट, पीएच.डी., डी.लिट्.। एक अंतरराष्ट्रीय तथा एकाधिक राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित। प्रकाशित ग्रंथ : अपरिभाषित, उसकी अधूरी डायरी, लॉकडाउन इन तीन उपन्यासों सहित 36 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। आलोचना पर केन्द्रित पुस्तकें– ‘आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी’; ‘आचार्य भगीरथ मिश्र’; ‘रस विमर्श’; ‘साहित्य विमर्श’; ‘निराला का साहित्य’; ‘अर्थात्’ तथा ‘तात्पर्य’ आदि विशेष चर्चित। भाषा विज्ञान, भारतीय काव्यशास्त्र एवं आलोचना संबंधी लगभग दस पुस्तकें देश के अनेक विश्वविद्यालयों में एम.ए. के दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों में सम्मिलित। अनेक पत्रिकाओं का संपादन। अनेक कहानियाँ विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित। सम्प्रति : अध्यापन, हिन्दी विभाग, डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर, म.प्र.। पता : श्रीसूर्यम्, कुलपति निवास के सामने कोर्ट रोड, 10-सिविल लाइन, सागर म.प्र.-470001 मो. 9753207910, e-mail : shreesuryam@gmail.com

Filter