डॉ. अस्मिता सिंह

जन्म : 9 दिसंबर, 1954, चौगाईं (बक्सर, बिहार)। आत्मजा : दिवंगत कुमारेन्द्र पारसनाथ सिंह। शिक्षा / पेशा : एम.ए, पीएच.डी. (पटना विश्वविद्यालय)। अध्यापन, मगध / पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय। रचनाएं – कहानी : लघु पत्रिकाओं के साथ साथ दैनिक नवभारत टाईम्स, हिंदुस्तान, आर्यावर्त्त, पूर्वांचल प्रहरी, जनसत्ता आदि में दर्जनों कहानियाँ समय समय पर प्रकाशित। कहानी संकलन : रंग से बेरंग होती जिंदगी, इंतजार तो खत्म हुआ प्रकाशित। उपन्यास : उजाले की आस। छात्रोपयोगी रचनाएँ : साहित्यिक निबंध, छायावाद एक विश्लेषण। अनुवाद : लू-शून के पत्र, कम्युनिस्ट आंदोलन और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अन्ना अख्मातोव की कविताएँ। संकलन / संपादन : मैं एक सपना पाल रहा हूँ (कुमारेन्द्र की चुनी हुई कविताएं), साहित्यिक पत्रिका ‘सबद’ और सामाजिक-राजनीतिक पत्रिका ‘समर रेखा’ का संपादन-प्रकाशन। शोध-प्रबंध – शमशेर : व्यक्तित्व और कृतित्व (पटना विश्वविद्यालय); चित्र-विधान और प्रयोगवादी कविता (निर्देशन); नारी मुक्ति : दशा एवं दिशा; दलित अनुभव का सच। संप्रति : एस.ए. डांगे इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशलिस्ट स्टडीज एंड रिसर्च के निदेशक-प्रमुख के रूप में सक्रिय। संपर्क-सूत्र : 402, रॉयल रिट्रीट मैंन्शन, न्यू पाटलिपुत्र कालोनी, पटना – 800 013। मो. : 98789057436. ई-मेल : 9asmita@gmail.com

Filter