अजित सिंगनर

अजित सिंगनर का जन्म वर्ष 1965 में असम के नगाँव जिले के आमसै गांव में हुआ। 1989 में उन्होंने गुवाहाटी के असम इंजीनियरिंग कालेज से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और 1992 से असम सरकार के लोक निर्माण विभाग में नौकरी करने लगे। उन्होंने कार्बी जनजाति को केन्द्र में रखकर कई असमिया उपन्यास लिखे हैं। उनको असम साहित्य सभा की तरफ से उपन्यास  ‘लंगरी आतमन’  के लिए पुरस्कृत भी किया जा चुका है। उनके अन्य चर्चित उपन्यास हैं–सेर हंगथम और सन्ध्या बेलार शोकगाथा। सम्पर्क–कार्यकारी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, डिफू (असम) फोन– 9435396522

Filter